कनाडा से अमरीका जा रहे पंजाबी युवक के साथ दर्दनाक हादसा, परिवार लगा रहा गुहार

Edited By Urmila,Updated: 18 Jul, 2026 11:06 AM

tragic accident involving a punjabi youth traveling from canada to the us

विदेश गए एक पंजाबी युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। कनाडा से अमरीका जा रहे पंजाब के विक्रमजीत सिंह (28) पुत्र कुलवंत सिंह निवासी गांव फतेहपुर की कैलिफोर्निया सीमा के निकट ट्रक दुर्घटना में मौत हो गई।

समाना (अशोक): विदेश गए एक पंजाबी युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। कनाडा से अमरीका जा रहे पंजाब के विक्रमजीत सिंह (28) पुत्र कुलवंत सिंह निवासी गांव फतेहपुर की कैलिफोर्निया सीमा के निकट ट्रक दुर्घटना में मौत हो गई।

विक्रमजीत सिंह पेशे से ट्रक चालक था और कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में रहता था। वह कनाडा से ट्रक लेकर अमरीका जा रहा था। इसी दौरान कैलिफोर्निया बॉर्डर के पास उसका ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विक्रमजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

परिवार के अनुसार विक्रमजीत 4 वर्ष पहले कनाडा गया था। वह कुछ महीने पहले परिवार से मिलने भारत आया था। इसी वर्ष मार्च में दोबारा कनाडा लौटा था। परिजनों ने सरकार और प्रशासन से अपील की है कि विक्रमजीत सिंह के पार्थिव शरीर को पंजाब लाने में हरसंभव सहायता की जाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!