तेज रफ्तार ट्रक का कहर, पत्नी की मौके पर मौ;त, पति घायल

Edited By Urmila,Updated: 19 Jul, 2026 04:09 PM

havoc caused by a speeding truck

शहर के नए बस स्टैंड के नजदीक बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई

भवानीगढ़ (विकास मित्तल) : शहर के नए बस स्टैंड के नजदीक बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार बरनाला के निकट स्थित गांव सेखा निवासी जगतार सिंह अपनी पत्नी रछपाल कौर के साथ मोटरसाइकिल पर पटियाला की ओर जा रहे थे। जब वे भवानीगढ़ के नए बस स्टैंड के पास नेशनल हाईवे पर पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक मोटरसाइकिल को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे में मोटरसाइकिल के पीछे बैठी रछपाल कौर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि जगतार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। 

हादसे के बाद मौके पर एकत्र हुए राहगीरों ने घायल को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया जबकि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और हादसे में शामिल ट्रक सहित उसके चालक को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा चालक के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!