भगवंत मान ने केंद्र सरकार के BBMB फैसले पर जताई चिंता, PM मोदी से की अपील

Edited By Urmila,Updated: 04 Mar, 2022 10:34 AM

bhagwant mann expressed concern over the bbmb decision

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रधान भगवंत मान ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्दर मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार लगातार पंजाब से उनके अधिकारों से छीन रही है। भाखड़ा ...

चंडीगढ़ (रमनजीत): आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रधान भगवंत मान ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्दर मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार लगातार पंजाब से उनके अधिकारों से छीन रही है। भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बी.बी.एम.बी.) में पंजाब की सदस्यता खत्म करने के बाद मोदी सरकार ने अब पंजाब पुलिस को बांधों की सुरक्षा से हटाने और राज्य के डाक्टरों को चंडीगढ़ की सरकारी सेवाओं से हटाने का फैसला लिया है। मान ने मोदी से अपील की कि सरकार पहले से पीड़ित पंजाबियों के अधिकारों को लूट कर उनको और ज्यादा परेशान न करे और बांधों समेत चंडीगढ़ में पंजाब के अधिकारों को बहाल करे।    

यह भी पढ़ेंः लुधियाना में बिजली के मीटरों को अचानक लगी आग, मचा हड़कंप

मान ने कहा कि पंजाब विधान सभा मतदान के मद्देनजर केंद्र की नरेन्दर मोदी सरकार ने लगातार पंजाब विरोधी फैसलों को अमल में लाए हैं। कांग्रेस के बाद भाजपा सरकार पंजाब की धरती पर बने भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बी.बी.एम.बी.) में से पंजाब को ही बाहर निकालने के फैसले को लागू कर रही है। मान ने कहा कि मोदी सरकार ने भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड में से पंजाब की हिस्सेदारी खत्म करने के बाद डैमों की सुरक्षा में लगी पंजाब पुलिस फोर्स को भी हटा दिया है।

यह भी पढ़ेंः बड़ी खबरः EVM स्ट्रांग रूम सेंटर में चली गोली, सब इंस्पेक्टर की मौत

बोर्ड के तीन डैमों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा फोर्स को तैनात करने का फैसला किया है जबकि डैमों की सुरक्षा पर खर्च आते 90 करोड़ रुपए पंजाब समेत हिस्सेदारों के पास से वसूल किए जाएंगे। मोदी सरकार ने पंजाब की धरती पर बने आधुनिक शहर और राजधानी चंडीगढ़ में से राज्यों के 112 डाक्टरों को बाहर कर दिया है। मान ने कहा कि पहले यह धक्का केंद्र में काबिज कांग्रेस की सरकारें करती थीं अब वही रास्ता भाजपा के नेतृत्व वाली मोदी सरकार ने पकड़ लिया है। मोदी सरकार राज्यों के अधिकारों पर डाके मारने में लगी हुई है जो भारत की संघीय व्यवस्था पर भी सीधा हमला है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!