स्कूल गया 6वीं कक्षा का छात्र अचानक हुआ लापता, चिंता में डूबा परिवार

Edited By Kalash,Updated: 05 Jul, 2025 02:30 PM

school student missing

बठिंडा में एक स्टूडेंट के लापता होने का मामला सामने आया है।

बठिंडा (विजय): बठिंडा में एक स्टूडेंट के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार 6वीं कक्षा का विद्यार्थी वंश आदर्श स्कूल बठिंडा में पढ़ता है जोकि प्रताप नगर का रहने वाला है। वंश ऑटो में सवार होकर स्कूल गया था, लेकिन स्कूल में छुट्टी के बाद घर वापिस नहीं लौटा। मामले को लेकर परिवार ने जब स्कूल टीचरों से बात की, तो उन्होंने कहा कि वंश स्कूल नहीं पहुंचा।

वहीं जब ऑटो ड्राइवर से बात की, तो पता चला कि ऑटो ड्राइवर ने वंश सहित 3 से 4 स्टूडेंट को स्कूल के बाहर उतारा था। जिसके बाद वंश लापता हो गया। ऑटो ड्राइवर ने कहा कि छुट्टी के दौरान जब वह बच्चे को लेने आया, तो बच्चा स्कूल में नहीं था। जिसके बाद उसने परिजनों से वंश को लेकर बात की, तो उन्होंने कहा कि वह वंश को स्कूल से लेकर नहीं आए है।

परिवार वंश को ढूंढ रहा है, लेकिन अभी उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। वही पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत के बाद केस दर्ज कर बच्चे की तलाश की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!