बेंगलुरु की तीसरी फ्लाइट आज से, चंडीगढ़ से शाम को भरेगी उड़ान

Edited By Sunita sarangal,Updated: 07 Nov, 2020 09:01 AM

bengaluru s third flight from today

चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए तीसरी फ्लाइट इंडिगो एयरलाइंस की तरफ से शनिवार को शुरू की जा रही है। एयरपोर्ट......

चंडीगढ़(लल्लन): चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए तीसरी फ्लाइट इंडिगो एयरलाइंस की तरफ से शनिवार को शुरू की जा रही है। एयरपोर्ट के पब्लिक रिलेशन आफिसर प्रिंस ने बताया कि यह फ्लाइट बेंगलुरु से शाम 4.10 बजे उड़ान भरेगी और चंडीगढ़ शाम 7.10 बजे लैंड करेगी। चंडीगढ़ से यह शाम 7.50 बजे उड़ान भरेगी और रात 11.05 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। बेंगलुरु से चंडीगढ़ आने वाली फ्लाइट की बुकिंग शुरू हो चुकी है। इसमें सफर करने वाले पैसेंजर को 7232 रुपए देने होंगे। चंडीगढ़ से बेंगलुरु का फेयर 6745 रुपए है। यह फ्लैक्सी फेयर पर रहेगा।

मुंबई के लिए चौथी फ्लाइट 12 से
चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से मुंबई के लिए चौथी सीधी फ्लाइट 12 नवम्बर से शुरू होगी। इंडिगो एयरलाइंस की इस फ्लाइट की बुकिंग शुरू कर दी गई है। यह मुंबई से दोपहर 12.30 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 2.55 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। चंडीगढ़ से मुंबई के लिए शाम 3.45 बजे उड़ान भरेगी। इसके लिए पैसेंजर को 5695 रुपए खर्चने होंगे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!