बहबल कलां गोलीकांड में SIT ने अदालत में पेश किया चालान

Edited By Mohit,Updated: 24 Apr, 2019 10:46 PM

behbal kalan goli kand

बेअदबी व बहबल कलां गोलीकांड की जांच कर रही सिट द्वारा आज सिट मैंबर सतीन्द्र पाल सिंह एस.एस.पी. कपूरथला के नेतृत्व में चेतन शर्मा ज्यूडीशियल मैजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास की अदालत  में बहबल कलां गोलीकांड मामले में चालान पेश किया गया।

फरीदकोट (राजन): बेअदबी व बहबल कलां गोलीकांड की जांच कर रही सिट द्वारा आज सिट मैंबर सतीन्द्र पाल सिंह एस.एस.पी. कपूरथला के नेतृत्व में चेतन शर्मा ज्यूडीशियल मैजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास की अदालत  में बहबल कलां गोलीकांड मामले में चालान पेश किया गया।

बताने योग्य है कि बहबल कलां गोलीकांड के बाद थाना बाजाखाना में दर्ज मुकद्दमे में सिट जांच के चलते 3 पुलिस अधिकारियों को नामजद किया गया था, जिनमें से गत 28 जनवरी को चरनजीत शर्मा पूर्व एस.एस.पी. को पुलिस हिरासत में ले लिया गया था, जो इस समय पटियाला जेल में बंद है। पूर्व एस.एस.पी. चरनजीत शर्मा को सिट द्वारा कोटकपूरा गोलीकांड मामले में कोटकपूरा थाने में दर्ज मुकद्दमा नंबर 129 में भी नामजद करने की सूरत में गत 25 मार्च को पटियाला जेलं से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर स्थानीय ज्यूडीशियल मैजिस्ट्रेट फस्र्ट क्लास की अदालत में पेश किया गया था। 

इस तरह दोनों गोलीकांड में ज्यूडीशियल रिमांड पर चल रहे पूर्व एस.एस.पी. चरनजीत शर्मा की कोटकपूरा गोलीकांड में स्थानीय सैशन कोर्ट ने गत 11 अप्रैल को जमानत मंजूर कर दी थी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!