पंजाब का एक ऐसा गांव जहां घरों में कैद होने को मजबूर लोग, वजह जान चौंक जाएंगे आप

Edited By Kalash,Updated: 05 Apr, 2022 10:07 AM

bees attacked the village of samgrur

आज आपको हम एक ऐसे गांव की कहानी बताने जा रहे हैं जहां के लोग एक अलग ही मुसीबत में घिरे हुए हैं। संगरूर के सुनाम विधानसभा हलके के गांव भगवानपुरा

संगरूर (प्रिंस): आज आपको हम एक ऐसे गांव की कहानी बताने जा रहे हैं जहां के लोग एक अलग ही मुसीबत में घिरे हुए हैं। संगरूर के सुनाम विधानसभा हलके के गांव भगवानपुरा लोगों का अपने ही घरों में रहना कठिन हो गया है। यहां के लोग ‘मक्खियों’ से परेशान हैं जो उन्हें जीने नहीं दे रही। सब्जी, रोटी, फर्श पर मक्खियों ने लोगों को इतना परेशान कर दिया है कि अब उनके घर कोई रिश्तेदार तक नहीं आता। गांव के लड़के ने बताया कि जब वह अपने ससुराल जाता है तो उसे कहा जाता है कि आ गए मक्खियां वाले रिश्तेदार। इस महीने जहां मक्खियों ने गांव वासियों का रहना मुश्किल किया है वहीं गांव वालों को मानसिक रुप से भी बीमार कर दिया है।

यह भी पढ़ें : ऐसी मां किसी को न दे भगवान!...इस मासूम के साथ जो हुआ सुन हो जाएंगे हैरान

PunjabKesari

गांव की औरतों का कहना है कि जब घर में झाड़ू लगाया जाता है तो मरी मक्खियों का ढेर लग जाता है, औरतें कहती हैं कि वह इन मक्खियों से बहुत परेशान हैं, घर में लड़ाई-झगड़े भी हो जाते हैं क्योंकि जब दाल रोटी बनाते हैं तो उस पर मक्खियां आ जाती हैं। कोई रिशतेदार घर नहीं आता। इन मक्खियों से उन्हें छुटकारा दिलाना चाहिए, जबसे गांव के पास पोल्ट्री फार्म बना है, तब से ही मक्खियों का आंतक बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें : CM मान के फैसले को मानने से Private School संचालकों का इंकार, किया बड़ा ऐलान

गांव में लोगों ने अपने घरों को जालीदार कपड़े के साथ पूरा ढका हुआ था। आमतौर पर जब गांव में कोई खुशी का कार्यक्रम होता है तो घर को सजाने के लिए घर पर लाईटें लगाई जाती है पर गांव के लोग अपने घरों के चारों तरफ जालीदार कपड़ा या मच्छरदानी लगा रहे हैं जिससे उनके घर के अंदर मक्खियां न जा सकें। वह अपने घरों में अपने खुद को कैद महसूस करते हैं। मच्छरदानी का प्रयोग वह इस लिए करते हैं जिससे मक्खियां उनके खाने में न चली जाएं। 

यह भी पढ़ें : CM भगवंत मान ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक, हो सकती है इन मुद्दों पर चर्चा

PunjabKesari

लोगों ने बताया कि लगभग पिछले 2 सालों में अपने घरों को इसी तरह ढक कर रखते हैं। ऐसा ही वह अपने पशुओं के साथ कर रहे हैं जिससे मक्खियां उनके चारे में न चली जाएं। उन्होंने पुरानी वीडियो दिखाते हुए कहा कि घर में ऐसे हालात थे कि जहां देखो मक्खियां नजर आती थी। खाना बनाना भी कठिन हो जाता था। जिसके बाद यह मच्छरदानी लगाई गई। गांव वालों ने फैसला किया है कि वह इसके खिलाफ जंग लड़ेंगे। पूरे गांव वासियों ने प्रशासन के सभी अधिकारियों को मांग पत्र भी दिया था पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। यह सब कुछ गांव के नजदीक बने पोल्ट्री फार्म के कारण हो रहा है। गांव के लोगों ने कहा कि वह नहीं चाहते कि पोल्ट्री फार्म बंद हो पर इन मक्खियों से छुटकारा चाहिए। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!