राजोआणा की सजा माफ का मामलाः कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा बेअंत सिंह का परिवार

Edited By swetha,Updated: 13 Nov, 2019 08:20 AM

beant singh murder case

राजोआना की फांसी की सजा माफ करने पर बेअंत सिंह के परिवार ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी शुरू कर दी है।

लुधियाना (हितेश): राजोआना की फांसी की सजा माफ करने पर बेअंत सिंह के परिवार ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस मुद्दे पर बेअंत सिंह के पौत्र व एम.पी. रवनीत बिट्टू  ने  कहा  कि राजोआना ने बेअंत सिंह की सी.एम. रहते हुए हत्या करने का जुर्म कबूल किया है। उसने संविधान में विश्वास रखने की बजाय सजा माफी के लिए अपील करने से भी इंकार कर दिया था। इसके बावजूद उस समय राजोआना की सजा माफी का ऐलान किया जा रहा है। इस फैसले से आतंकवाद के खिलाफ भाजपा का दोहरा चेहरा बेनकाब हो गया है। 

PunjabKesari

उल्लेखनीय है कि गत दिवस केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बलवंत सिंह राजोआना की मौत की सजा को बदलकर उम्रकैद कर दिया है। बलवंत सिंह को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में 2007 में फांसी की सजा सुनाई गई थी। पिछले महीने केंद्र ने गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव के मौके पर 9 सिख कैदियों को सजा में छूट देने का फैसला किया था। इनमें बलवंत सिंह का नाम भी शामिल था। 

PunjabKesari

चंडीगढ़ में सिविल सचिवालय के बाहर 31 अगस्त, 1995 को मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या कर दी गई थी। आतंकियों ने उनकी कार को बम से उड़ा दिया था। इस घटना में 16 अन्य लोगों की भी जानें गई थीं। पंजाब पुलिस के कर्मचारी दिलावर सिंह ने आत्मघाती हमलावर की भूमिका निभाई थी। राजोआना ने हत्याकांड की साजिश रची थी। इसके बाद 2007 में चंडीगढ़ की विशेष अदालत ने राजोआना को फांसी की सजा सुनाई थी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!