शादी का झांसा देकर विधवा से करता रहा दुष्कर्म, वीडियो बना किया ब्लैकमेल

Edited By Mohit,Updated: 12 Aug, 2019 09:16 PM

bathinda hindi news

रामां मंडी की एक विधवा महिला की वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद किया है परन्तु पीड़ित महिला की मांग है कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया जाए।

बठिंडा (विजय): रामां मंडी की एक विधवा महिला की वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद किया है परन्तु पीड़ित महिला की मांग है कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया जाए। 

जानकारी अनुसार रामां मंडी की पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी एक वीडियाें बनाई गई थी, और आरोपी उस वीडियाे के आधार पर उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। यहां तक कि उसने शादी का झूठा झांसा दिया था। पीड़िता ने पुलिस से मांग की आरोपी के विरुद्ध साईबर क्राईम एक्ट के अलावा दुष्कर्म का मामला भी दर्ज किया जाए।

वीडियो वायरल करने के मामले में विकास कुमार के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है परन्तु पीड़ित महिला की मांग यह भी है उक्त के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया जाए। इसकी अलग से जांच शुरू कर दी है। अगर ऐसा कुछ सामने आता है तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!