युवक द्वारा गुप्तांग के पास चिट्टे का टीका लगाने की वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

Edited By Kalash,Updated: 09 Jun, 2026 05:32 PM

drug viral

आज सोशल मीडिया पर मोगा में एक युवक द्वारा गुप्तांग के पास नशे का टीका लगाने की वीडियो वायरल होने पर लोगों में हड़कंप मचा हुआ है

मोगा (आजाद): आज सोशल मीडिया पर मोगा में एक युवक द्वारा गुप्तांग के पास नशे का टीका लगाने की वीडियो वायरल होने पर लोगों में हड़कंप मचा हुआ है और वह पूछ रहे हैं कि पुलिस की इतनी सख्ती के बावजूद यह चिट्टा आ कहां से रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर मोगा पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और डी.एस.पी. सिटी जतिन्द्र सिंह गिल ने सोशल मीडिया पर बताया कि उक्त वीडियो जो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, वह काफी पुरानी है और जांच के बाद ही इसकी सच्चाई सामने आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि उक्त वीडियो जिसने भी सोशल मीडिया पर वायरल किया है, उसने जान-बूझकर सनसनी फैलाने का प्रयास किया है जबकि उसे चाहिए था कि वह इसकी जानकारी पुलिस को देता।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि उक्त वीडियो गिल रोड पर एक खाली प्लाट का है। उन्होंने कहा कि वह बारीकी से जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोगा पुलिस जिले को नशामुक्त बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है और नशे की दलदल में फंसे युवकों को नशा छुड़ाओ केन्द्र में दाखिल करवाया जा रहा है। उन्होंने खाली पड़े प्लाटों के मालिकों को चेतावनी देते हुए कहा कि वह उनकी चारदीवारी करें, नहीं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!