Edited By Subhash Kapoor,Updated: 18 Jul, 2025 05:04 PM

बरनाला पुलिस द्वारा समाज विरोधी तत्वों को काबू करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने चोरी और लूटपाट करने वाले एक गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।
बरनाला (विवेक सिंधवानी, रवि): बरनाला पुलिस द्वारा समाज विरोधी तत्वों को काबू करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने चोरी और लूटपाट करने वाले एक गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।
अशोक कुमार, पीपीएस, कप्तान पुलिस (इन्वेस्टिगेशन) बरनाला, श्री राजिंदरपाल सिंह, पीपीएस, उप कप्तान पुलिस (डिटेक्टिव) बरनाला के कुशल नेतृत्व और इंस्पेक्टर बलजीत सिंह, इंचार्ज सी.आई.ए. बरनाला की निगरानी में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम की मुस्तैदी और सुनियोजित योजना के कारण यह गिरोह पकड़ में आया।
कैसे पकड़े गए लुटेरे:
एसपी डी अशोक शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि 9 जुलाई, 2025 को सहायक थानेदार दलजीत सिंह, सी.आई.ए. स्टाफ, थाना बरनाला को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, कुछ व्यक्तियों ने मिलकर एक गिरोह बनाया हुआ है। ये सभी घातक हथियारों से लैस होकर पेट्रोल पंपों, शराब के ठेकों, घरों में चोरी करने और राहगीरों को लूटने की वारदातों को अंजाम देते हैं। इनके खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी, लूटपाट आदि के कई मुकदमे दर्ज हैं।
गुप्त सूचना में यह भी बताया गया था कि आज भी ये सभी व्यक्ति घातक हथियारों से लैस होकर ट्राइडेंट फैक्ट्री संघेड़ा गांव वाली साइड, रायकोट रोड, बरनाला के पास बे-आबाद कॉलोनी में लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। उनके पास एक पिकअप गाड़ी नंबर PB-13-BU-8429 भी मौजूद है। सूचना देने वाले ने बताया कि अगर अभी बे-आबाद कॉलोनी रोड को घेरा जाए तो ये सभी व्यक्ति घातक हथियारों और लूटे या चोरी किए गए सामान सहित रंगे हाथों पकड़े जा सकते हैं। इस गुप्त सूचना के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए, निम्नलिखित व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में
* अर्शदीप सिंह उर्फ गिप्पी पुत्र रणजीत सिंह निवासी गुरु नानक नगर, बाजीगर बस्ती, बरनाला।
* लखविंदर सिंह उर्फ गुरमा पुत्र बेअंत सिंह निवासी रामसर कोठे, बाजाखाना रोड, बरनाला।
* गगनदीप सिंह उर्फ गग्गी पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी रामसर कोठे, बाजाखाना रोड, बरनाला।
* सुखचैन सिंह उर्फ चेनी पुत्र पाल सिंह निवासी रामसर कोठे, बाजाखाना रोड, बरनाला।
* जसनूर सिंह उर्फ निक्का पुत्र गुरजंट सिंह निवासी नजदीक दशहरा ग्राउंड, आवा बस्ती, बरनाला।
बरामदगी:
आरोपियों से 01 लोहे का खंडा, 02 लोहे की पाइपें, 01 लोहे का एंगल जिसमें गरारियां फिट हैं
चोरी किया गया सामान: 03 स्प्लिट ए.सी. (कंप्रेसर सहित), 05 एल.सी.डी., 02 इन्वर्टर, 01 थिएटर सिस्टम, 11 मोबाइल फोन, 05 लैपटॉप बरामद किया गया है। वाहनों में 01 पिकअप गाड़ी नंबर PB-13-BU-8429, जिसका इस्तेमाल वारदातों को अंजाम देने के लिए किया जाता था।