Edited By Sunita sarangal,Updated: 25 Apr, 2026 02:42 PM

धूरी में एक घर के बाहर कांच की बोतल में पेट्रोल भरकर आग लगाकर फेंकने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
संगरूर(सिंगला): धूरी में एक घर के बाहर कांच की बोतल में पेट्रोल भरकर आग लगाकर फेंकने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। एस.एस.पी. संगरूर सरताज सिंह चाहल ने बताया कि 20 अप्रैल की रात करीब 11 बजे धूरी निवासी दर्शन कुमार के घर पर अज्ञात व्यक्तियों ने पेट्रोल बम फेंका था। इस संबंध में थाना सिटी धूरी में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
एस.पी. (इन्वेस्टिगेशन) दविंदर अत्री और सी.आई.ए. इंचार्ज संदीप सिंह के नेतृत्व वाली टीमों ने जांच के दौरान आरोपी वंश उर्फ काली, समीर उर्फ काका और समीर उर्फ पोपी को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद कर लिया है। पूछताछ के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि आरोपियों को रोहित उर्फ घोड़ा ने अपने ससुर रणजीत सिंह के घर पर बोतल फेंकने के लिए भेजा था, लेकिन आरोपियों ने गलती से पड़ोसी दर्शन कुमार के घर पर पेट्रोल बम फेंक दिया। पुलिस आरोपियों का रिमांड हासिल कर मामले की गहराई से पूछताछ कर रही है और कई अन्य खुलासे होने की भी उम्मीद है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here