Edited By Kalash,Updated: 13 Aug, 2026 03:10 PM

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को लेकर बरनाला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
बरनाला (सिंधवानी): 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को लेकर बरनाला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर बरनाला पुलिस की ओर से शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस मौके पर एस.एस.पी. बरनाला मोहम्मद सरफराज आलम के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस की ओर से सब-डिवीजन बरनाला, महल कलां और तपा के विभिन्न इलाकों में भी फ्लैग मार्च निकाले जा रहे हैं।
इसके साथ ही पिछले एक सप्ताह से पुलिस द्वारा रात के समय नाइट डोमिनेशन और विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी करके संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही है। एसएसपी बरनाला मोहम्मद सरफराज आलम ने बताया कि 15 अगस्त देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है और सभी को मिल-जुलकर इस दिन को मनाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस द्वारा नाकाबंदी, नाइट डोमिनेशन और फ्लैग मार्च लगातार किए जा रहे हैं। अगले दो दिनों के दौरान वह स्वयं भी नाइट डोमिनेशन के दौरान मौजूद रहेंगे। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस 24 घंटे मुस्तैद है और किसी भी असामाजिक तत्व को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। 15 अगस्त को लेकर बरनाला पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं और पूरे जिले में पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here