बलवंत सिंह राजोआना की बहन ने संगरूर उप चुनाव लड़ने से किया इंकार

Edited By Vatika,Updated: 03 Jun, 2022 02:23 PM

balwant singh rajoana s sister refuses to contest sangrur by election

लवंत सिंह राजोआना की बहन कमलदीप कौर राजोआना ने संगरूर उप चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है

संगरूर: बलवंत सिंह राजोआना की बहन कमलदीप कौर राजोआना ने संगरूर उप चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। उन्होंने अपने घर हालातों बारे बात करते यह कहा कि हम चुनाव लड़ने में असमर्थ है और सबकी भावनाओं की कद्र करते हैं।

उल्लेखनीय है कि गत दिवस बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर बने मोर्चे ने पंथक सोच रखने वालों की मांग पर संगरूर उप चुनाव में बलवंत सिंह राजोआना की बहन कमलदीप कौर को चुनाव मैदान में उतारने का फ़ैसला किया था। हालांकि कमलदीप कौर ने कहा था कि वह चुनाव लड़ने को लेकर भाई राजोआना के साथ मुलाकात करेंगे और उन्हें सभी की भावनाओं से जागरूक  करवाया जाएगा। 

इस फ़ैसले संबंधित जानकारी देते बंदी सिंहों की रिहाई समिति के सदस्यों ने कहा कि सहृदय वीरों और पंथक सोच रखने वाले वीरों की लगातार मांग थी कि बंदी सिंह परिवारों में से कोई उम्मीदवार उतारा जाए। इसलिए सर्वसम्मति के साथ बलवंत सिंह राजोआना की  बहन कमनदीप कौर को संगरूर उप चयन लड़ने के लिए मनाया गया है। इस मौके पर बाबा जंग सिंह, भवनदीप सिंह के अलावा कई सिख नेता मौजूद थे।
 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!