बैंस ने Live होकर खरीदा था चिट्टा, अब पुलिस की रेड (Watch Video)

Edited By Vatika,Updated: 22 Nov, 2019 03:51 PM

लुधियाना पुलिस की तरफ से लगातार नशा तस्करों के ख़िलाफ़ मुहिम शुरु की गई है, जिसके तहत चीमा चौक नज़दीक घोड़ा कालोनी और अमरपुरा इलाके में छापेमारी

लुधियानाः लुधियाना पुलिस की तरफ से लगातार नशा तस्करों के ख़िलाफ़ मुहिम शुरु की गई है, जिसके तहत चीमा चौक नज़दीक घोड़ा कालोनी और अमरपुरा इलाके में छापेमारी करते 100 से अधिक पुलिसकर्मियों ने 40 संदिग्धों को हिरासत में लिया। इस दौरान पुलिस ने 2 घरों में से नशा भी बरामद किया है। 

PunjabKesari

जानकारी अनुसार पुलिस ने यह आपरेशन ए.सी.पी वरियाम सिंह और ए.डी.सी.पी. गुरप्रीत सिंह सिकन्द के नेतृत्व में चलाया। पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए लुधियाना के डी.सी.पी. वरियाम सिंह ने बताया कि उन्हें इस इलाके में नशा तस्करों के होने की सूचना मिली थी, जिसके अंतर्गत पंजाब पुलिस, क्राइम ब्रांच, स्पैशल फोर्स ने यहां छापेमारी की।
PunjabKesari
छापेमारी दौरान पुलिस ने 40 संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जाएगी। उन्होंने इलाके के एक घर में से हथियार बरामद होने के बारे भी बताया है। उल्लेखनीय है कि यह वही इलाका है, जहां विधायक सिमरजीत बैंस ने कुछ समय पहले लाइव होकर चिट्टा खरीदा था। पुलिस की तरफ से अब फिर से इस इलाके में छापेमारी करके बड़ी दबिश दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!