डेरे पर भेजी लड़की को वापिस लेने आए घर वालों को बाबे ने लडकी देने से किया इन्कार

Edited By Vaneet,Updated: 19 Jun, 2019 07:37 PM

baba returns to the girl

स्थानीय फिरोजपुर रोड पर महा काली इच्छापूर्णि मंदिर एक डेरे के बाबे पर एक लड़की को गुमराह करके रखने के आरोप अभिभावकों ने लगाए हैं। जब...

जलालाबाद(सेतिया): स्थानीय फिरोजपुर रोड पर महा काली इच्छापूर्णि मंदिर एक डेरे के बाबे पर एक लड़की को गुमराह करके रखने के आरोप अभिभावकों ने लगाए हैं। जबकि दूसरे ओर लड़की ने फोन पर अभिभावकों के साथ जाने से इन्कार कर दिया है। उधर, लड़की के अभिभावकों ने इसकी शिकायत थाना अमीर खास पुलिस को दी है। 

जानकारी देते हुए शेर सिंह वासी चक लमोचड ने आरोप लगाया कि करीब अढ़ाई साल पहले उन्होंने अपनी लड़की को उक्त डेरे पर ठीक होने के लिए छोड़ा था परंतु कुछ दिन पहले जब उन्होंने अपनी लड़की को वापिस मांगा तो पहले डेरे के बाबे ने लड़की भेजने की बात कही तथा 10-15 दिन तक इसी तरह लारे लगाता रहा परंतु जब वह मंगलवार को फिर रिश्तेदारों को लेकर घर गया तो बाबे ने लड़की देने की बजाए उल्टा गालियां निकालनी शुरु कर दी और पुलिस की धमकी देकर घर से भगा दिया। इसके बाद बुधवार सुबह भी हम लड़की लेने आए तो बाबा पहले ही घर से फरार हो गया। 

वहीं इस संबंधी जब कथित आरोपी बाबेसे फोन पर बात हुई तो उसने कहा कि लड़की के अभिभावक इसको खुद डेरे छोड़कर गए हंै व उसने इसको अपनी मर्जी से नहीं रखा है। इसके अतिरिक्त बाबे ने लड़की की भी फोन पर बातचीत करवाई व फोन पर लड़की ने यह बात कहकर जाने से इन्कार कर दिया कि वह उसका विवाह धक्के से करना चाहते हैं।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!