लुधियाना में गुंडागर्दी का नंगा नाच, हथियार लहराते हमलावर वीडियो में हुए कैद

Edited By Vaneet,Updated: 07 Sep, 2020 05:14 PM

लुधियाना में एक बार फिर गुंडागर्दी का नंगा-नाच देखने को मिला है। घटना थाना टिब्बा के अधीन पड़ते आनन्दपुरा मोहल्ले की है, ...

लुधियाना(नरिन्दर महेन्दरू): लुधियाना में एक बार फिर गुंडागर्दी का नंगा-नाच देखने को मिला है। घटना थाना टिब्बा के अधीन पड़ते आनन्दपुरा मोहल्ले की है, जहां कुछ नौजवानों को नशे से रोकना परिवार को महंगा पड़ गया। नशा करने से रोकने पर रात को कुछ लोग पीड़ित परिवार के घर तक हथियार लेकर पहुंच गए। यही बस नहीं उक्त हमलावरों ने परिवार पर जमकर ईंट-पत्थर बरसाए।

इन लोगों के हाथों में गंडासे, कुल्हाड़ी और अन्य हथियार थे जो हवा में लहराते हुए सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गए। हैरानी की बात यह है कि पुलिस मौके पर तो पहुंची परन्तु कार्यवाही के लिए शिकायत का इंतजार करती रही। थाना टिब्बा के एस.एच.ओ. का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों को शांत करवा दिया। फिलहाल उनको किसी के पास से लिखित शिकायत नहीं आई है, यदि कोई शिकायत आएगी तो कार्यवाही की जाएगी। 

घटना में परिवार का कोई नुक्सान नहीं हुआ परन्तु परिवार ने पुलिस पर सही समय पर कार्यवाही ना करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने हमलावरों को भागने का पूरा मौका दिया। पीड़ित परिवार की मांग है कि गली में नशा करने वालों के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए। उनको नशा करने से रोका जाना चाहिए, के साथ ही परिवार ने इस मामले में इंसाफ की मांग की है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!