Edited By Sunita sarangal,Updated: 01 Jul, 2026 05:28 PM

शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी जगदीप सिंह ने नशे की हालत में अपने साथियों के साथ उनके घर के बाहर हुल्लड़बाजी की।
फगवाड़ा(जलोटा): थाना सदर फगवाड़ा के अंतर्गत आते गांव खलवाड़ा में मामूली विवाद के बाद एक परिवार पर जानलेवा हमला करने के बहुचर्चित मामले में पुलिस ने शिकायतकर्ता गुरमिंदर सिंह के बयानों पर जगदीप सिंह उर्फ जग्गी, बलजीत कौर, प्रभ, गोसा और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति सहित कुल 5 लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत पुलिस दर्ज किया हैं। बताया जा रहा है कि गुरमिंदर सिंह दुबई से वापिस आया है।
शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी जगदीप सिंह ने नशे की हालत में अपने साथियों के साथ उनके घर के बाहर हुल्लड़बाजी की। जब गुरमिंदर के पिता गुरनाम सिंह ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। अगले दिन फिर से 8-10 हथियारबंद युवकों ने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और पूरे परिवार के साथ बेरहमी से मारपीट की।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here