जब AAP वर्कर को थानेदार ने जड़ दिया थप्पड़, जमकर हुआ हंगामा

Edited By Vatika,Updated: 23 Sep, 2022 07:43 AM

attack on aap worker in police station

आम आदमी पार्टी के वर्कर को एक थानेदार द्वारा थप्पड़ मार देने का मामला सामने आया है।

जगराओं(मालवा): पुलिस चौकी बस स्टैंड जगराओं में समझौता करवाने आए आम आदमी पार्टी के वर्कर को एक थानेदार द्वारा थप्पड़ मार देने का मामला सामने आया है।

सूत्रों अनुसार एक झगड़े के केस में आप वर्कर द्वारा समझौता करवाते समय एक थानेदार ने गुस्से में आकर उसे थप्पड़ मार दिया। पुलिस चौकी में हंगामा हो गया। बाद में आप नेताओं द्वारा थानेदार से माफी मंगवा कर इस विवाद को खत्म कर दिया गया। इस संबंध में चौकी इंचार्ज गुरसेवक सिंह से मोबाइल पर संपर्क किया तो उन्होंने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि मैं उस समय पुलिस चौकी में मौजूद नहीं था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!