करवाचौथ पर असिस्टेंट एक्साइज कमिश्नर के पति की संदिग्ध हालात में मौत, बैड पर पड़े रहे बेहोश

Edited By Vatika,Updated: 05 Nov, 2020 01:22 PM

assistant excise commissioner s husband dies in suspicious circumstances

ए.ई.टी.सी. अनिता गुलेरिया के पति अनिल गुलेरिया की बुधवार को भारत नगर स्थित बनाए जा रहे नए आवास में संदिग्ध हालात में मौत हो गई जिसके

पठानकोटः ए.ई.टी.सी. अनिता गुलेरिया के पति अनिल गुलेरिया की बुधवार को भारत नगर स्थित बनाए जा रहे नए आवास में संदिग्ध हालात में मौत हो गई जिसके चलते पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा वारिसों को सौंप दिया। मृतक के मुंह से हलका सा खून निकला हुआ था तथा बॉडी में नीलापन था।

डिवीजन नं. 2 के प्रभारी दविंद्र प्रकाश ने बताया कि उन्हें निजी अस्पताल से फोन आया कि अनिल कुमार को सुबह 9 बजे अस्पताल में लाया गया और वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतक अनिल गुलेरिया के भतीजे आकाश पठानिया के बयानों पर कार्रवाई करते हुए 174 के तहत मामला दर्ज किया गया है और शव का पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों को सौंप दिया गया है।

उन्होंने बताया कि भतीजे द्वारा दिए गए बयानों के अनुसार अनिल गुलेरिया रोजाना की भांति अपने नए बन रहे आवास में चक्कर लगाने जाते थे और आज वह इसी तरह सुबह 7 बजे के करीब चक्कर लगाने गए तो कुछ देर बाद जब उनको फोन किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद वह जब स्वयं कोठी पर पहुंचे तो उनके चाचा अनिल गुलेरिया बैड पर बेहोश पड़े थे। इसके बाद वह तुरंत उन्हें निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक गुलेरियां का अस्पताल प्रबंधन की ओर से 3 सदस्यों का बोर्ड गठित कर पोस्टमार्टम किया गया। जिसके बाद बिसरा जांच के लिए भेज दिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!