Edited By Sunita sarangal,Updated: 18 Oct, 2022 02:47 PM

गौरतलब है कि आई.ए.एस. अधिकारी परमजीत सिंह को इस साल जनवरी में 2 लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
चंडीगढ़: सी.बी.आई. द्वारा गिरफ्तार किए गए पंजाब के आई.ए.एस. अधिकारी परमजीत सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने का मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान यह पाया गया कि उक्त अधिकारी ने 3 महीने के दौरान 59.25 लाख रुपए की संपत्ति जमा की, जो उसकी सैलरी के स्रोतों का 1229 प्रतिशत बनता है।
गौरतलब है कि आई.ए.एस. अधिकारी परमजीत सिंह को इस साल जनवरी में 2 लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। आई.ए.एस. अधिकारी द्वारा यह रिश्वत प्रमोशन के लिए नाम की सिफारिश करने के लिए मांगी गई थी, जिस दौरान सी.बी.आई. उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here