पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेता की बढ़ी मुश्किलें, CM के OSD ने दायर किया केस

Edited By Kamini,Updated: 31 Jul, 2025 07:32 PM

case filed against senior leader of punjab congress

मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह ने सुखपाल खैहरा के खिलाफ कोर्ट में केस दायर किया है।

पंजाब डेस्क : कांग्रेस सीनियर नेता व भुलत्थ से विधायक सुखपाल खैहरा की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह ने सुखपाल खैहरा के खिलाफ कोर्ट में केस दायर किया है। जानकारी के मुताबिक सुखपाल खैहरा पर मानहानि का आरोप लगाते हुए कोर्ट में केस दायर किया है। सीएम के ओएसडी का कहना है कि, खैहरा ने उन पर झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाए हैं, जिससे उनके छवि नुकसान पहुंचा है। 

वहीं कोर्ट ने सुखपाल खैहरा को इस मामले में कोई भी बयान देने पर रोक लगा दी है और उन्हें नोटिस जारी किया गया है। इस मामले में अब 11 अगस्त को सुनवाई होगी। गौरतलब है कि, इससे पहले भी ओएसडी राजबीर ने सुखपाल खैहरा को लीगल नोटिस जारी कर 72 घंटे में सार्वजनिक और लिखित माफी मांगने के लिए कहा था। यह भी कहा गया  था कि, अगर सोमवार को माफी नहीं मांगी तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसे चलते अब राजबीर ने सुखपाल खैहरा के खिलाफ कोर्ट में केस दायर कर दिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!