कांग्रेस को एक और झटका, दो बार विधायक रह चुके इस नेता ने थामा शिअद का दामन

Edited By Tania pathak,Updated: 14 May, 2021 11:56 AM

another shock to congress this leader who was a two time mla joined sad

उन्हें सुखबीर बादल पर पूरा विश्वास है कि वे शिकायतों का समाधान कर जिले में विकास का काम दोबारा शुरू करेंगे।

चंडीगढ़ (अश्वनी) : फाजिल्का से 2 बार विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. महिंद्र  कुमार रिणवा ने अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में शिरोमणि अकाली दल का दामन थाम लिया। रिणवा ने कहा कि उन्हें सुखबीर बादल पर पूरा विश्वास है कि वे शिकायतों का समाधान कर जिले में विकास का काम दोबारा शुरू करेंगे। 

PunjabKesari

रिणवा ने मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह पर भी निशाना साधा और कहा कि वह कुंभकरणी नींद सो रहे हैं जिनके पास कांग्रेसियों को देने के लिए समय नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने 3 साल से गृह नगर या आसपास के क्षेत्रों में एक बार भी मीटिंग नहीं की।

वहीं, बादल ने जाखड़ को दोबारा अबोहर से चुनाव लडऩे की चुनौती दी। बादल ने महासचिव के रूप में रिणवा की नियुक्ति की घोषणा की। उन्होंने यह भी बताया कि रिणवा को यथासमय जिम्मेदारियां दी जाएंगी। इससे पहले वरिष्ठ कांग्रेसी और पूर्व मंत्री हंसराज जोसन भी शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!