सिंघु बॉर्डर पर एक और किसान की दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

Edited By Sunita sarangal,Updated: 10 Feb, 2021 01:22 PM

another farmer died of a heart attack on the singhu border

कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन के बीच सिंघु बॉर्डर पर एक और किसान की मौत हो जाने का समाचार......

मोगा(विपन): कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन के बीच सिंघु बॉर्डर पर एक और किसान की मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार आज सुबह 4.50 मिनट पर दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर धरना दे रहे दर्शन सिंह पुत्र अमर सिंह (71) निवासी गांव रोली की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतक अपने पीछे दो बेटे और पत्नी छोड़ गया है। दर्शन सिंह मध्यमवर्गीय परिवार से संबंधित था जो सिंघु बॉर्डर पर धरने में डटा हुआ था। दर्शन सिंह की मौत से गांव रौली में शोक की लहर दौड़ गई। 

गौरतलब है कि नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डरों पर किसानों का आंदोलन 77 दिनों से जारी है। वहीं आज सरकार से बातचीत का रास्ता खोलने, अपनी मांगों को लेकर दबाव बनाने और आंदोलन को चलाने की रणनीति के सिलसिले में आज बुधवार को संयुक्त किसान मोर्चा बैठक करने जा रहा है। इस बैठक में कई किसान जत्थेबंदियों के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। इस दौरान जो भी फैसले लिए जाएंगे, उन्हें आंदोलन कर रहे किसानों के साथ सांझा किया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!