सीमावर्ती गांव के खेतों में 7 दिन के अंदर मिला एक और ड्रोन, लोगों में दहशत

Edited By Kamini,Updated: 22 Feb, 2022 05:26 PM

another drone found in the fields of the border village panic among the people

भारत-पाक सीमा पर सीमावर्ती गांव भूच्चर खुर्द के खेतों में पिछले 7 दिनों में एक और ड्रोन मिलने से इलाके के किसानों में ......

झबाल (नरिंदर) : भारत-पाक सीमा पर सीमावर्ती गांव भूच्चर खुर्द के खेतों में पिछले 7 दिनों में एक और ड्रोन मिलने से इलाके के किसानों में दहशत है। इस ड्रोन के साथ भी पिछले ड्रोन की तरह लिफाफे में बर्फी के टुकड़े बांधे हुए हैं। इस बात का खुलासा करते हुए आज यहां पुलिस प्रमुख जसवंत सिंह भट्टी ने बताया कि इस बारे जानकारी किसान गुरभेज सिंह ने दी। भूच्चर खुर्द के किसान गुरभेज सिंह पुत्र प्रीतम सिंह ने बताया कि उनके खेतों में दिलबाग सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह गुजर रहा था कि उसने देखा कि गेहूं के खेतों में कुछ जहाज जैसा छोटा सा खिलौना टाइप चीप पड़ी है। इसकी सुचना दिलबाग ने गुरभेज को दी।

पुलिस मुख्य इंस्पेक्टर जसवंत सिंह भट्टी ने मौके पर पहुंचकर खेतों में पड़े ड्रोन को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में झबाल थाने में मामला दर्ज किया गया है। सीमा क्षेत्र में ड्रोन के उतरने की पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे लोगों में दहशत है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!