Edited By Kamini,Updated: 01 Jul, 2025 05:33 PM

जिला वासियों को आज भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, क्योंकि सफाई कर्मचारियों ने कूड़े के ढेर लगाकर रोष प्रदर्शन किया।
लुधियाना (हितेश) : जिला वासियों को आज भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, क्योंकि सफाई कर्मचारियों ने कूड़े के ढेर लगाकर रोष प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि, नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को एक साल से सैलरी नहीं मिली है, जिसके कारण उन्होंने परेशान होकर कूड़े के ढेर लगाकर प्रदर्शन किया।
कर्मचारियों ने आज जोन-डी के अंतर्गत आते इलाके जवाहर नगर मेन रोड पर कूड़े ढेर लगाकर पूरा रोड ब्लॉक कर दिया। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें एक साल से सैलरी नहीं मिली है। कर्मचारियों ने कहना है कि, अधिकारियों व राजनीतिक लोगों के पास कई बार चक्कर लगाए लेकिन हर बार उन्हें आश्वासन ही दिया गया।
इस संबंधी इलाके के पार्षद कपिल कुमार सोनू का कहना है कि, वह इस मामले में नगर निगम अधिकारियों से कई बार बातचीत कर चुके हैं, लेकिन सैलरी नहीं मिली। सेनेटरी इंस्पेक्टर का कहना है कि, सैलरी बनी हुई है, दरअसल अकाउंट में नहीं डाली गई। इसलिए कर्मचारी नाराज है। सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर का कहना है कि, उन्होंने कर्मचारियों को समझाया गया कि उनके द्वारा इस तरह करने से बीमारियां फैलने का खतरा है। इस तरह से कूड़े के ढेर न लगाए। उनकी सैलरी जल्द दे दी जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here