आंगनवाड़ी केन्द्रों को लेकर जरूरी खबर, अब करना होगा ये काम

Edited By Kalash,Updated: 07 Jun, 2025 12:24 PM

anganwadi centers punjab

फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधीन रजिस्टर्ड करवाने के लिए प्रशिक्षण सैशन करवाया गया।

मानसा (मनजीत कौर): डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह के दिशा-निर्देशों पर डेजिग्नेटेड अफसर-कम-जिला सेहत अफसर डा. रणजीत सिंह राय और जिला प्रोग्राम अफसर मानसा रतिंदर पाल कौर के नेतृत्व में सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग के विभिन्न बाल विकास प्रोजेक्ट दफ्तरों के अधीन आते नुमाइंदों को फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधीन रजिस्टर्ड करवाने के लिए प्रशिक्षण सैशन करवाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमरिंदरपाल सिंह चहल ने बताया कि जिले के अंतर्गत सभी आंगनवाड़ी केंद्रों का पंजीकरण होना अनिवार्य है।

PunjabKesari

इस मौके पर जिला प्रोग्राम अधिकारी मानसा रतिंदर पाल कौर ने कहा कि पंजाब सरकार के आदेशों की अनुपालना करते हुए जिले के अधीन सभी आंगनवाड़ी केंद्रों का पंजीकरण जल्द से जल्द किया जाएगा। इस मौके पर ब्लॉक कोऑर्डिनेटर आदित्य कुमार, रवनीत कौर, परगट सिंह, संदीप कौर और कुलदीप सिंह, डाटा एंट्री ऑपरेटर लक्षवीर सिंह, वैद प्रकाश मौजूद रहे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!