फिरोजपुर रैली में बोले अमित शाह, भाजपा के हाथों में ही पंजाब सुरक्षित

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 16 Feb, 2022 05:24 PM

amit shah said in ferozepur rally punjab is safe in the hands of bjp

राज्य में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राजनीतिक माहौल गरम है।

फिरोजपुर : राज्य में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राजनीतिक माहौल गरम है। इसी दरमियान भाजपा द्वारा राज्य में चुनाव प्रचार भी जोरों-शोरों से चल रहा है। इसी दौरान आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह फिरोजपुर में भाजपा रैली को संबोधित करने के लिए पहुंचे। इस मौके पर अमित शाह ने सबसे पहले पाकिस्तान पर बरसते हुए कहा कि करतारपुर साहिब और ननकाना साहिब दोनों भारत के अंदर होते अगर पी.एम. मोदी उस समय होते। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस सरकार पर भी तीखा निशाना साधा। उन्होंने सिख दंगों पर बोलते हुए कहा कि 1984 में दंगे कराने वाले बाहर घूम रहे थे, कांग्रेसी नेताओं को जेल में डालने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है। उस समय भाजपा ने हर पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपए देने का वायदा किया। 26 दिसम्बर वीर बाल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा भी नरेंद्र मोदी ने ही की। सिख और हिंदू श्रद्धालुओं को दरबार साहिब में सेवा करने का मौका नरेंद्र मोदी ने दिया। 

रैली के अंत में केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि कोड आफ कंडक्ट के कारण ज्यादा नहीं बोल पाऊंगा। मगर बार्डर एरिया की जो मांगे रखी गई हैं, वे सारी पूरी की जाएंगी, उनको पूरा करना मेरी जिम्मेदारी मेरी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के हाथों में ही पंजाब सुरक्षित रह सकेगा। अच्छी सेवाएं बार्डर जिलों में देना हमारी प्राथमिकता रहेगी। राज्य में भाजपा सरकार 11 सूत्रीय एजैंडे के साथ काम करेगी भाजपा। इस मौके पर अमित शाह ने लोगों से भाजपा उम्मीदवार राणा गुरमीत सिंह सोढी को जिताने की अपील की। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!