Dunki Route से America भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पंजाब और हिमाचल से जुड़े तार

Edited By Kamini,Updated: 05 Jul, 2025 03:21 PM

america human trafficking gang busted

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने विदेश में भेजे जा रहे मानव तस्करी के बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है।

पंजाब डेस्क : नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने विदेश में भेजे जा रहे मानव तस्करी के बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पंजाब और हिमाचल से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी डंकी रूट के जरिए लोगों को अवैध तरीके से अमेरिका भेजने के गिरोह में शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, NIA ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में छापेमारी की, जिसके बाद सनी उर्फ सनी निवासी धर्मशाला (जिला कांगड़ा) हिमाचल और शुभम संधल उर्फ दीप हुंडी निवासी रोपड़ को गिरफ्तार किया गया। शुभम इस समय दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में रह रहा था। जांच एजेंसी के अनुसार, दोनों आरोपी कुख्यात मानव तस्कर गगनदीप सिंह उर्फ गोल्डी के करीबी सहयोगी हैं। गगनदीप को इसी साल मार्च में एक पीड़ित की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया था। शिकायतकर्ता को डंकी रूट के माध्यम से अमेरिका भेजा गया था लेकिन फरवरी 2025 में उसे डिपोर्ट कर भारत वापस भेजा गया।

एनआईए की जांच में खुलासा हुआ है कि गगनदीप हर यात्री से करीब 45 लाख रुपए वसूलता था। वह लोगों को वैध वीजा का झांसा देता और उन्हें खतरनाक रूट से अमेरिका भेजता। अब तक वह 100 से ज्यादा लोगों को इस तरीके से अमेरिका पहुंचा चुका था। वहीं गिरफ्तार सनी इस गिरोह का मुख्य 'डंकर' था, जो अवैध यात्रा की पूरी व्यवस्था संभालता था। रास्ते में यात्रियों से शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना भी की जाती थी, ताकि उनसे अधिक पैसा वसूला जा सके।

वहीं शुभम संधल हवाला के जरिए पैसे भेजने में शामिल था। वह भारत से लैटिन अमेरिका में मौजूद डंकरों तक पैसा पहुंचाने का काम करता था। एनआईए ने यह मामला 13 मार्च 2025 को पंजाब पुलिस से अपने हाथ में लिया था और इस संबंध में गगनदीप सिंह के खिलाफ 27 जून को चार्जशीट भी दाखिल कर दी गई है। एजेंसी का कहना है कि मामले की जांच अभी भी जारी है और इस अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी नेटवर्क में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। बता दें कि, यह डंकी रूट का रास्ता बेहद खतरनाक, लंबा और थका देने वाला होता है, जिसमें यात्रियों को कई देशों जैसे स्पेन, एल सल्वाडोर, ग्वाटेमाला और मैक्सिकोसे होते हुए अमेरिका पहुंचाया जाता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!