जय बाबा बर्फानी! आज Amarnath गुफा में बाबा बर्फानी की प्रथम पूजा, करें दर्शन

Edited By Vatika,Updated: 03 Jun, 2023 07:39 AM

amarnath yatra 2023

हालांकि बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर भी सामने आ चुकी है।

पंजाब डेस्क: वार्षिक अमरनाथ यात्रा आधिकारिक रूप से 1 जुलाई को शुरू होनी है परंतु पूर्व के निर्धारित कार्यक्रम के तहत ज्येष्ठ पूर्णिमा 3 जून शनिवार को बाबा बर्फानी की प्रथम पूजा होगी, जिसमें श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सी.ई.ओ. मंदीप कुमार भंडारी समेत प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी पूजा-अर्चना में भाग लेंगे।

हालांकि बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर भी सामने आ चुकी है । वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पवित्र गुफा में हिम शिवलिंग की पूजा-अर्चना की जाएगी और कामना की जाएगी कि यात्रा सुचारू एवं सकुशल चले। इस बार वार्षिक अमरनाथ यात्रा 62 दिन की है जो 1 जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा (रक्षाबंधन) के दिन संपन्न होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!