दिल्ली में शिअद का भाजपा को समर्थन, नड्डा से मिलने के बाद सुखबीर बोले-गलतफहमियां दूर

Edited By Vaneet,Updated: 29 Jan, 2020 07:43 PM

akali dal will support bjp in delhi assembly elections

दिल्ली विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल ने भाजपा को समर्थन देने का फैसला किया है।...

नई दिल्ली/चंडीगढ़: दिल्ली में अकाली दल का भाजपा को समर्थन, नड्डा से मिलने के बाद सुखबीर बोले-गलतफहमियां दूर शिरोमणि अकाली दल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन करने की घोषणा कर दोनों दलों के बीच विवाद होने के अटकलों पर विराम लगा दिया है।


        
अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने बुधवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में भाजपा को समर्थन देने की घोषणा की। इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और पार्टी के कुछ अन्य नेता उपस्थित थे। बादल ने कहा कि उन्होंने कभी भी भाजपा से गठबंधन नहीं तोड़ा। अकाली दल-भाजपा गठबंधन केवल एक राजनीतिक गठबंधन नहीं बल्कि भावनात्मक है। दोनों दलों का गठबंधन देश और पंजाब के हित में है। गठबंधन में कुछ संवादहीनता की स्थिति थी, जो दूर हो गई है। नड्डा ने कहा कि अकाली दल-भाजपा गठबंधन सबसे पुराना और मजबूत है। भविष्य में यह और मजबूत होगा। 

भाजपा को विश्वास है कि दिल्ली चुनाव में सिख समुदाय का समर्थन उसे मिलेगा। उन्होंने अकाली दल का समर्थन देने के लिए आभार प्रकट किया। उल्लेखनीय है कि लम्बे अर्से से भाजपा और अकाली दल गठबंधन दिल्ली विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ते रहे थे लेकिन इस बार दोनों के बीच गठबंधन नहीं हो सका। अकाली दल हरि नगर, तिलक नगर और शाहदरा सहित पांच विधानसभा सीटें चाहती थे। दोनों दलों के बीच नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भी मतभेद हाल में उभरा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!