'चिट्टा इधर मिलता' के वायरल वीडियो के बाद विवादों में घिरी पुलिस की कार्रवाई

Edited By Urmila,Updated: 08 Oct, 2022 01:28 PM

after the viral video of  chitta idhar milta  the action of the police

पंजाब में नशे का चलन कम होने की बजाय दिन-ब-दिन और बढ़ता जा रहा है।

बठिंडा: पंजाब में नशे का चलन कम होने की बजाय दिन-ब-दिन और बढ़ता जा रहा है। नशीली दवाओं के सेवन के कारण कई युवाओं की खबरें आए दिन सामने आती रहती हैं। आज भारी संख्या में पुलिस दल पहुंचकर बठिंडा के उन गांवों में छापेमारी की, जो नशे के कारण बदनाम हो रहे हैं। इस दौरान पुलिस ने गांव के सभी घरों की तलाशी ली और पूछताछ की।

PunjabKesari

पुलिस अधिकारी ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आज उन्होंने मोड़ विधानसभा क्षेत्र के जोधपुर और बठिंडा विधानसभा क्षेत्र के गांवों में  नशा तस्करों को गिरफ्तार करने के लिए  छापेमारी की है। उन्होंने कहा कि गत दिनों बठिंडा के एक गांव में किसी ने एक बोर्ड लगा दिया था कि 'चिट्टा इधर मिलता' है। इस बोर्ड का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस पर छापेमारी की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान गांवों की बारीकी से जांच की जा रही है। इस दौरान जो भी सबूत मिले उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!