संदीप थापर कांड के बाद सी.पी. ने की अहम बैठक, हिंदू नेताओं से की ये अपील

Edited By Urmila,Updated: 09 Jul, 2024 04:19 PM

after the sandeep thapar incident cp held an important meeting

त दिनों लुधियाना में शिव सेना के नेता पर हमले की घटना के बाद आज पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल ने बैठक की जिसमें हिंदू नेता मौजूद थे।

पंजाब डेस्क: गत दिनों लुधियाना में शिव सेना के नेता पर हमले की घटना के बाद आज पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल ने बैठक की जिसमें हिंदू नेता मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने हिंदू नेताओं को अपील की कि वह ऐसी नफरत फैलाने वाले भाषणों से गुरेज करें। बैठक में सी.पी. चहल ने कहा कि वह सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए और शहर में शांति बनाए रखें। संदीप थापर के साथ हुए कांड के बाद जिन नेताओं के गनमैन वापिस ले लिए गए थे उन्हें दोबारा नेताओं की ड्यूटी में लगा दिया गया है।  

उधर शिवसेना के प्रमुख राजीव टंडन ने कहा कि वह सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि संदीप थापर पर हमला करने वाल निहंग सिंह पर पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन पर एन.एस.ए. लगाना चाहिए। सोशल मीडिया पर हमले की जिम्मेदारी लेने वालों पर कार्रवाई करते हुए जल्द पकड़ा जाए। टंडन ने  कहा कि वह सभी हिंदू संगठन मिलकर शहर में शक्ति मार्च निकालेंगे। शिवनेता प्रमुख ने बताया कि फिलहाल संदीप थापर की हालत मे सुधार हो रहा है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!