पंजाब व हरियाणा की न के बाद ट्राईसिटी में नहीं लगा वीकेंड कर्फ्यू

Edited By Vaneet,Updated: 23 Jul, 2020 10:42 AM

after punjab and haryana there was no weekend curfew in tricity

यू.टी. प्रशासन ने शहर में वीकेंड कफ्र्यू अभी फिलहाल नहीं लगाया है और अब अगले सप्ताह इस पर नए सिरे से विचार किया जाएगा। ....

चंडीगढ़(राजिंद्र शर्मा): यू.टी. प्रशासन ने शहर में वीकेंड कफ्र्यू अभी फिलहाल नहीं लगाया है और अब अगले सप्ताह इस पर नए सिरे से विचार किया जाएगा। 

बुधवार को प्रशासक वी.पी. सिंह बदनौर ने ट्राईसिटी के अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें पंजाब और हरियाणा के वीकेंड कफ्र्यू के लिए राजी न होने के बाद यह फैसला लिया गया। प्रशासक ने कहा कि मोहाली और पंचकूला ने वीकेंड कफ्र्यू लगाने से मना कर दिया है। वीकेंड कफ्र्यू को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों ने शहर के डॉक्टर, ट्रेडर्स एसोसिएशन और राजनीतिक दलों के नेताओं से चर्चा की। इसके बाद ही वीकेंड कफ्र्यू के प्रस्ताव को टालने का फैसला लिया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!