जाखड़ से मिलने के बाद अब बलबीर सिद्धू के घर पहुंचे नवजोत, कई बड़े नेता भी मौजूद

Edited By Tania pathak,Updated: 17 Jul, 2021 12:40 PM

after meeting jakhar now navjot reached balbir sidhu s house

पंजाब की सियासत में आज बड़ा धमाका हो रहा है। यहां पंजाब कांग्रेस से खफा चल रहे नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब के मंत्रियों के साथ बैठकें करते नजर आ रहे है। मिली जानकारी के अनुसार बड़ी खबर...

चंडीगढ़: पंजाब की सियासत में आज बड़ा धमाका हो रहा है। यहां पंजाब कांग्रेस से खफा चल रहे नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब के मंत्रियों के साथ बैठकें करते नजर आ रहे है। मिली जानकारी के अनुसार बड़ी खबर सामने आ रही है कि नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ से मिलने के बाद अब बलबीर सिंह सिद्धू से मिलने पहुंचे है।

इसमें ख़ास बात ये है कि इस दौरान कुलबीर सिंह जीरा, राजा वड़िंग के साथ-साथ सुखजिंदर सिंह रंधावा भी मौजूद थे। सिद्धू ने बलबीर सिंह सिद्धू के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया और मुलाक़ात कर कई अहम मुद्दों पर बात की।फिलहाल अब ये पंजाब कांग्रेस का घमासान किस दिशा की और जाता है ये तो आने वाला वक़्त ही बताएगा। फिलहाल इस पर बैठकों का दौर जारी है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!