कैप्टन अमरेंद्र की प्रैंस कांफ्रैंस के बाद सी.एम. चन्नी भी हुए दिल्ली रवाना

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 27 Oct, 2021 06:14 PM

after capt amarendra s press conference c m channi also left for delhi

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह द्वारा आज प्रैस कांफ्रैंस करने के बाद राजनीतिक पार्टियों में हलचल पैदा हो गई है।

चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह द्वारा आज प्रैस कांफ्रैंस करने के बाद राजनीतिक पार्टियों में हलचल पैदा हो गई है। इसी के चलते पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी आज शाम दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। लुधियाना में कैबिनेट बैठक करने के बाद चन्नी आज शाम अपने सरकारी चॉपर से दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। 

बताया जा रहा है कि चन्नी को हाईकमान ने दिल्ली तलब किया है। इससे पहले आज सुबह अमरेंद्र सिंह की प्रैंस कांफ्रैंस शुरू होने से पहले ही सुखजिंद्र रंधावा दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। चन्नी की दिल्ली में हाईकमान के साथ मुलाकात के दौरान पंजाब के राजनीतिक हालातों और पार्टी की चुनावी रणनीति बारे चर्चा होने की संभावनाएं है। कैप्टन ने हालांकि अपनी पार्टी बनाने की प्रक्रिया में सिर्फ इतना कहा है कि उनके वकील निर्वाचन आयोग से बात कर रहे हैं। पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह तय किया जा रहा है जिनकी घोषणा बाद में की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!