गुगल मैप में लोकेशन लेने के चक्कर में हादसा, स्कूटरी सवार ने छलांग लगाकर बचाई जान

Edited By Urmila,Updated: 11 Jul, 2026 11:39 AM

accident while trying to get a location on google maps

रात करीब 8.30 बजे एक ट्रक चालक गुगल मैप की मदद से अपने तय इलाके में जा रहा था। लोकेशन के मुताबिक ट्रक जैसे ही गाजी-गुल्ला अंडर ब्रिज के पास पहुंचा तो ब्रिज के प्रवेश द्वार पर लगे लोहे के गार्डर से जा टकराया।

जालंधर (शौरी): रात करीब 8.30 बजे एक ट्रक चालक गुगल मैप की मदद से अपने तय इलाके में जा रहा था। लोकेशन के मुताबिक ट्रक जैसे ही गाजी-गुल्ला अंडर ब्रिज के पास पहुंचा तो ब्रिज के प्रवेश द्वार पर लगे लोहे के गार्डर से जा टकराया। हालांकि इस हादसे में एक स्कूटरी सवार बाल-बाल बच गया है।

हालांकि अंडर ब्रिज की ऊंचाई कम होने की वजह से लोहे के गार्डर लगाए हैं ताकि बड़ा वाहन प्रवेश न कर सके। हादसे के दौरान पास से गुजर रहे स्कूटरी सवार के ऊपर लोहे का भारी गार्डन गिर गया। स्कूटरी सवार ने छलांग लगाकर जान बचाई परंतु स्कूटरी गार्डन के नीचे आने से क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना की सूचना पाकर मौके पर थाना नंबर 2 की पुलिस व जैब्ररा 4 की पुलिस पहुंची और रास्ते में बैरिकेड्स लगाकर रास्ता बंद किया। इसी बीच ट्रक चालक ने स्कूटरी सवार से राजीनामा कर लिया है, लेकिन पुलिस ने ट्रक अपने ले लिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!