हादसा :  तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार युवकों को रौंदा,  1 की दर्दनाक मौत

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 01 Aug, 2024 05:09 PM

accident high speed car ran over youth riding scooter

कार की टक्कर से स्कूटरी सवार एक युवक की मौत का होने का दु:खद समाचार मिला है, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है।

बटाला  : कार की टक्कर से स्कूटरी सवार एक युवक की मौत का होने का दु:खद समाचार मिला है, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना घनिए के बांगर के ए.एस.आई बलदेव सिंह ने बताया कि राहुल मसीह पुत्र हैप्पी मसीह निवासी गांव कादियां राजपूतां अपनी स्कूटी पर सवार होकर गांव के रहने वाले अपने साथी वंश राजा पुत्र सोनू मसीह के साथ फतेहगढ़ चूड़ियां से गांव की ओर आ रहा था। जब ये दोनों गांव लोधीनंगल के पास पहुंचे तो विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार वर्ना कार जिसे युवक अर्शदीप सिंह पुत्र जसपिंदर सिंह निवासी गांव सीड़ा चला रहा था, ने उक्त स्कूटरी सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके फलस्वरूप उक्त युवक राहुल मसीह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी वंश राजा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए बटाला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।

यह भी पढ़ें- पंजाब पुलिस में निकली भर्ती, इच्छुक उम्मीदवार जल्द करें Apply

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया एवं शव पोस्ट मार्टम उपरान्त वारिसों को सौंप दिया गया है और कार को कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें- Ludhiana के इस इलाके में जोरदार Blast, जान बचाकर भागे लोग...

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!