लुधियाना आ रही पनबस टिप्पर से टकराई, ड्राइवर की मौत

Edited By Vatika,Updated: 11 Mar, 2019 09:04 AM

accident

लुधियाना आ रही पंजाब रोडवेज पनबस की टिप्पर के साथ टक्कर हो गई जिसमें बस के ड्राइवर मेजर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

लुधियाना: लुधियाना आ रही पंजाब रोडवेज पनबस की टिप्पर के साथ टक्कर हो गई जिसमें बस के ड्राइवर मेजर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। 

जानकारी के मुताबिक जालंधर से लुधियाना आ रही पनबस की गोराया के नजदीक अनियंत्रित हुए टिप्पर से टक्कर हो गई जिस दौरान कुछ सवारियों को मामूली चोटे लगी हैं। पनबस कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्ज यूनियन ने पुलिस के पास मामला दर्ज करवा दिया है। इस दौरान रोडवेज डिपो में शोक व रोष की लहर दौड़ गई। यूनियन के प्रधान शमशेर सिंह व राज्य उप प्रधान सतनाम सिंह ने कहा कि बसों में बॉडी बहुत ही घटिया किस्म की लगी हुई। सरकार अपने फायदे के लिए दूसरों की जिंदगियों को जोखिम में डाल रही है। उन्होंने विभाग के उच्चाधिकारियों से इस ओर विशेष ध्यान देने की मांग की। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!