पौंग डैम मार्ग पर पिकअप व क्रेटा टकराईं, 3 की मौत, 7 घायल

Edited By Vatika,Updated: 04 May, 2019 08:47 AM

accident 3 died

तलवाड़ा पौंग डैम मार्ग पर बी.बी.एम.बी. पावर विंग विभाग की एक पिकअप पी.बी. 07-1743 जो डैम साइट से तलवाड़ा की तरफ  आ रही थी तथा दूसरी तरफ  से एक सफेद रंग की क्रेटा कार नंबर पी.बी. 10 जी.डी.0155 जा रही थी, दोनों के बीच भीषण टक्कर में 3 लोगों की मौत हो...

तलवाड़ा(टंडन, अनुराधा): तलवाड़ा पौंग डैम मार्ग पर बी.बी.एम.बी. पावर विंग विभाग की एक पिकअप पी.बी. 07-1743 जो डैम साइट से तलवाड़ा की तरफ  आ रही थी तथा दूसरी तरफ  से एक सफेद रंग की क्रेटा कार नंबर पी.बी. 10 जी.डी.0155 जा रही थी, दोनों के बीच भीषण टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई तथा 7 लोग घायल हो गए। 

दुर्घटना में बी.बी.एम.बी. पावर विंग की पिकअप का चालक प्रेम सिंह, जे.ई. पंकज शुक्ला तथा क्रेटा कार सवार एक महिला सोमा देवी की मौत हो गई। दुर्घटना में रजनीश कुमार एस.डी.ओ., ए.एस.डी.ओ. मुनीश यादव, अभय कुमार, सुरिन्द्र सिंह, प्रिया, साहिल व कार चालक राजिंद्र कुमार घायल हो गए। हादसा हिमाचल सीमा में हुआ, इसलिए हिमाचल पुलिस की टीम ने तलवाड़ा अस्पताल पहुंचकर लोगों के बयान दर्ज किए। अधिकतर घायलों को बाहर के अस्पताल में रैफर किया गया है। हादसे के बाद बड़ी तादाद में लोग अस्पताल पहुंचे तथा एमरजैंसी के सामने जमकर हंगामा किया। उनका आरोप है कि अस्पताल में घायलों को कोई इलाज समय पर नहीं मिला। 

मौके पर पुलिस ने मोर्चा संभाला तथा लोगों को शांत करने का प्रयास किया। मौके पर बी.बी.एम.बी. के चीफ  इंजीनियर राज सिंह राठौर भी पहुंचे जिन्हें देख लोग नारेबाजी करने लगे। इसी दौरान हिमाचल पुलिस ने कार चालक राजिंद्र कुमार के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया है। पता चला है कि क्रेटा कार वाले लोग गगरेट से वाया तलवाड़ा हिमाचल के ज्वाली नामक स्थान पर एक अंतिम संस्कार में जा रहे थे। ऐसा लगता है कि कार चालक अपना नियंत्रण खो बैठा जिस कारण इतना बड़ा हादसा हो गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!