Edited By Vatika,Updated: 05 Aug, 2019 04:02 PM
माता चिंतपूर्णी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार आगे जा रहे ट्राले में धंस गई।
लुधियाना: माता चिंतपूर्णी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार आगे जा रहे ट्राले में धंस गई। इस हादसे में 4 महिलाओं और 11 वर्षीय बच्चे सहित 6 घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए दयानन्द अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार धूरी रेलवे लाइन लाल र्क्वाटर का रहने वाला प्रिंस कार में परिवार समेत चिंतपुर्णी माता माथा टेकने गया था। यहां से वह लौट रहा था। लुधियाना -जालंधर नेशनल हाईवे पर मेट्रो के नजदीक उनकी कार आगे जा रहे ट्राले के नीचे धंस गई। इस कारण प्रिंस, उसकी पत्नी रजनी, बेटा अंश (11),उसकी भाभी सुनीता, भतीजी महक और आरती घायल हो गई । इनमें से आरती, सुनीता और महक की हालत नाजुक बनी हुई है। इस मामले में थाना इंचार्ज कंवलजीत सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। पुलिस ने ट्राले सहित उसके चालक को हिरासत में ले लिया है।