आम आदमी पार्टी ने इस महिला नेता को पार्टी से किया Suspend

Edited By Kamini,Updated: 25 Sep, 2025 04:06 PM

aam aadmi party suspended woman leader from the party

आम आदमी पार्टी ने महिला नेता को पार्टी से निलंबित किया है।

मोगा (गोपी, कशिश): आम आदमी पार्टी ने महिला नेता को पार्टी से निलंबित किया है। मोगा जिले में आम आदमी पार्टी की महिला नेता रिम्पी ग्रेवाल को आख़िरकार पार्टी हाईकमान ने 6 महीने के लिए निलंबित कर दिया है। 19 सितंबर को 'आप' महासचिव हरचंद सिंह बर्स्ट ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था। सूत्रों का कहना है कि महिला नेता ने विस्तृत जानकारी के साथ कारण बताओ नोटिस का जवाब भी दिया था, लेकिन फिर भी पार्टी हाईकमान उनके जवाब से संतुष्ट नहीं था।

PunjabKesari

इसके बाद पार्टी ने यह कार्रवाई की है। संपर्क करने पर आप महिला नेता रिम्पी ग्रेवाल ने कहा कि मोगा जिले में उन्होंने पार्टी के लिए जो किया है, वह सबको पता है, लेकिन उन्होंने सच बोलने की कीमत चुकाई है और उन्हें कोई शिकायत नहीं है और वह हमेशा इसी तरह सच की आवाज उठाती रहेंगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!