Jalandhar : तेज रफ्तार ने छीनी जिंदगी! सड़क हादसे में एक युवक की मौ'त, दूसरा गंभीर घायल

Edited By Urmila,Updated: 11 Jul, 2026 02:52 PM

a young man died in a road accident

नकोदर रोड पर गांव सिंघा स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

जालंधर (सोनू) : नकोदर रोड पर गांव सिंघा स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका नाबालिग साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गांव सिंघा निवासी दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर लांबड़ा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान आगे चल रही एक कार से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चला रहे 19 वर्षीय विकास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 वर्षीय अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों ने घायल अभिषेक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और सड़क सुरक्षा बल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फरार कार चालक की तलाश की जा रही है और हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!