Ludhiana : शादी से पहले युवक की होटल में मौ'त, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Urmila,Updated: 29 Dec, 2025 03:15 PM

a young man died in a hotel before his wedding

लुधियाना जिले के रायकोट क्षेत्र में एक युवक की रहस्यमयी मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। कमल नामक युवक, जिसकी शादी 16 जनवरी को होने वाली थी।

लुधियाना (विक्की) : लुधियाना जिले के रायकोट क्षेत्र में एक युवक की रहस्यमयी मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। कमल नामक युवक, जिसकी शादी 16 जनवरी को होने वाली थी, सोमवार सुबह अपने होटल के कमरे में मृत पाया गया। शुरूआती जानकारी के अनुसार, कमल सिमर होटल में ठहरा हुआ था। जहां सुसाइड से पहले उसने अपने दोस्तों के साथ शराब पार्टी की। इसके बाद वह दोस्तों को घर छोड़कर फिर होटल लौट आया। सोमवार सुबह उसने गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही रायकोट पुलिस और डीएसपी हरजिंदर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने कमरे को सील कर फोरेंसिक टीम को बुलाया और परिजनों के बयान दर्ज किए जाने शुरू कर दिए हैं। कमल के शव के पास उसकी लाइसेंसी पिस्टल पाई गई।

कमल जलाल दीवाल गांव का निवासी था और उसका परिवार खेतीबाड़ी करता है। उसके छोटे भाई कनाडा में रहते हैं और बड़े भाई की शादी के लिए वह भी हाल ही में वापस आया था। इस दुखद घटना ने परिवार और गांव में शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया है। पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है और जल्द ही घटना के कारणों का खुलासा करने का प्रयास करेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!