मणिमहेश से लौट रहे युवकों के साथ घटा भयानक हादसा, एक की दर्दनाक मौ/त

Edited By Kamini,Updated: 02 Sep, 2024 03:31 PM

a terrible accident happened with the youth returning from mani mahesh

मणिमहेश से लौट रहे युवकों के साथ रास्ते में हादसा हो गया जिसमे एक की मौत हो गई।

पठानकोट : मणिमहेश से लौट रहे युवकों के साथ रास्ते में हादसा हो गया जिसमे एक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात मणिमहेश से मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे युवकों के साथ सड़क दुर्घटना होने की दुखद खबर सामने आई है, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी देते हुए मृतक के भाई विनोद कुमार ने बताया कि उनका छोटा भाई प्रमोद कुमार अपने अन्य दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल से मणिमहेश की यात्रा कर लौट रहा था, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार एंबुलेंस ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिससे प्रमोद कुमार गंभीर सिर पर चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल हालत में उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके पीछे बैठा उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, पुलिस ने मृतक के भाई के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना को अंजाम देने के बाद एंबुलेंस चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!