अभिभावकों में जागी आशा की किरण ,नहीं चलेगी स्कूलों की मनमानी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Aug, 2017 03:51 PM

a ray of hope in the parents  the arbitrary schools will not run

पंजाब में निजी स्कूलों पर लगाम लगने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

गुरदासपुरः पंजाब में निजी स्कूलों पर लगाम लगने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से सेवामुक्त जस्टिस अमरदत्त की कमेटी ने हाईकोर्ट को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। इस पर अमल किया गया, तो राज्य के 712 स्कूलों को फीस वापस करनी पड़ सकती है। निजी स्कूलों के खिलाफ मनमानी फीस के मुद्दे पर लड़ाई लड़ रहे अभिभावकों के लिए यह रिपोर्ट आशा की किरण लेकर आई है।

रिपोर्ट में जस्टिस अमरदत्त ने साफ कहा है कि राज्य के निजी स्कूलों ने नियमों को ताक में रखकर फीस में वृद्धि की है। यह सरासर लूट है। इसलिए स्कूलों की ओर से वसूली गई ज्यादा फीस वापस की जाए। 372 पेजों की इस रिपोर्ट में आई.सी.एस.ई., सी.बी.एस.ई. व पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड से संबद्ध उन स्कूलों को सूची में शामिल किया गया है, जिन्होंने ज्यादा फीस वसूली है।
  
कमेटी ने रिपोर्ट में पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि निजी स्कूलों ने सरेआम नियमों का उल्लंघन किया, लेकिन विभाग ने समय रहते इन स्कूलों पर कार्रवाई क्यों नहीं की। अगर शिक्षा विभाग समय रहते इन स्कूलों पर कार्रवाई करता, तो स्कूलों के हौसले कभी बुलंद न होते। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!