खुदाई के दौरान जमीन से निकला चांदी के सिक्कों से भरा "कुज्जा, खबर फैलते ही जुटी लोगों की भीड़

Edited By Vatika,Updated: 26 Aug, 2026 12:30 PM

a pot filled with silver coins was unearthed during excavatio

मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने कथित तौर पर ये सिक्के इकट्ठे कर लिए।

खरड़ : खरड़ के पास ऐतिहासिक गांव घड़ूआं में उस समय चर्चा का माहौल बन गया, जब पुराने पंचायत घर की जगह नई लाइब्रेरी के निर्माण के लिए चल रही खुदाई के दौरान चांदी के सिक्कों से भरा एक कुज्जा (मटका) बरामद हुआ। सिक्के मिलने की खबर गांव में फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और सिक्के हासिल करने को लेकर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूत्रों के अनुसार, मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने कथित तौर पर ये सिक्के इकट्ठे कर लिए। इसके अलावा वहां काम कर रहे प्रवासी मजदूरों के बच्चों द्वारा भी बड़ी संख्या में सिक्के इकट्ठे किए जाने की बात सामने आई है।

घटना की जानकारी मिलते ही खुदाई वाली जगह पर लोगों की भीड़ जुट गई। शिरोमणि अकाली दल के जिला उपाध्यक्ष इकबाल मोहम्मद और समाजसेवी मनदीप सिंह घड़ूंआं ने बताया कि नगर पंचायत की ओर से पुराने पंचायत घर की जगह नई लाइब्रेरी बनाई जा रही है। मंगलवार को खुदाई के दौरान मिट्टी में एक कुज्जा दिखाई दिया। जब इसे बाहर निकाला गया तो इसमें चांदी के सिक्के मिले, जिन पर उर्दू में लिखा होने की बात कही जा रही है। सिक्कों की सही संख्या और उनकी प्राचीनता को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, गांववासियों के बीच इन सिक्कों के प्राचीन इतिहास से जुड़े होने को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। बताया जाता है कि घड़ूंआं को एक ऐतिहासिक गांव माना जाता है और इसका संबंध पांडवों के समय से जोड़ने की मान्यता भी प्रचलित है। गांव में स्थित पांड सरोवर के बारे में भी कहा जाता है कि इसकी खुदाई भीम ने की थी। अब खुदाई के दौरान चांदी के सिक्कों से भरा कुज्जा मिलने के बाद गांव में उत्सुकता और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

पुलिस की मदद से बरामद करवाया जाएगा सरकारी सामान: EO
इस मामले में जब कार्यकारी अधिकारी (EO) घड़ूंआं रवि कुमार जिंदल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि उक्त जगह पर धर्मशाला का निर्माण किया जा रहा है। जो लोग सरकारी सामान लेकर गए हैं, उनकी तस्वीरें उनके पास पहुंच गई हैं और पुलिस की मदद से उनसे अन्य सामान भी बरामद करवाया जाएगा। अधिकारी ने कहा कि जमीन के नीचे से मिले सिक्कों और अन्य सामान की वास्तविक स्थिति आधिकारिक पुष्टि और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी कि खुदाई के दौरान वास्तव में क्या-क्या बरामद हुआ था।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!