चलती कार बनी आग का गोला, सड़क पर मची भगदड़

Edited By Urmila,Updated: 19 Nov, 2024 02:30 PM

a moving car turned into a ball of fire

अमृतसर के मॉल रोड पर एक चलती गाड़ी में आग लग गई जो आग के गोले की तरह नजर आई। जिसे देखकर रास्ते में आने-जाने वाले लोगों में भगदड़ मच गई।

अमृतसर: अमृतसर के मॉल रोड पर एक चलती गाड़ी में आग लग गई जो आग के गोले की तरह नजर आई। जिसे देखकर रास्ते में आने-जाने वाले लोगों में भगदड़ मच गई। इस बीच पत्रकार से बात करते हुए गाड़ी के मालिक ने बताया कि उन्होंने अचानक गाड़ी के बोनट पर आग देखी, उस वक्त गाड़ी में तीन लोग सवार थे, जिन्होंने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इसके बाद उन्होंने मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को सूचना दी। जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची, तब तक गाड़ी पूरी तरह आग की चपेट में आ चुकी थी।

car fire

उन्होंने कहा कि अगर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच जाती तो आग पर काबू पाया जा सकता था। हालांकि, गाड़ी के मालिक पास जिस कंपनी का गाड़ी थी उसे भी अपील की कि  उनकी ओर से कुछ लापरवाही हुई हो जिसके कारण गाड़ी में आग लगी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!