भयानक सड़क हादसे ने उजाड़ा परिवार, महिला को यूं खींच ले गई मौ\त

Edited By Urmila,Updated: 14 Sep, 2024 05:50 PM

a horrific road accident destroyed a family

गांव सांगवान के पास एक एक्टिवा सवार महिला को कार ने टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

पट्टी:  गांव सांगवान के पास एक एक्टिवा सवार महिला को कार ने टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान दलजीत कौर पुत्री गुरमुख सिंह निवासी सैदो के रूप में हुई है। मृतक महिला के चाचा अजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दलजीत कौर पट्टी से अपने गांव सैदो जा रही थी। वह पट्टी स्थित एक निजी अकादमी में कोर्स करने आती थी। जब वह सांगवान के सरकारी स्कूल के पास पहुंची तो पट्टी मोड़ की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी और कार दलजीत कौर को अपने साथ घसीटती हुई ले गई।

थाना सदर की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पट्टी भेज दिया। उन्होंने कहा कि परिवार का बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!