Canada के चक्कर में तबाह हो हुआ परिवार, खुशियों की जगह छाया मातम

Edited By Kamini,Updated: 26 Jul, 2024 06:44 PM

a family was destroyed because of canada

आज के समय में हर कोई विदेश जाने के चक्कर में है। इसी कड़ी में कईयों साथ धोखाधड़ी हो जाती है कई असफल होने पर अपनी जान गंवा बैठते हैं।

फरीदकोट : आज के समय में हर कोई विदेश जाने के चक्कर में है। इसी कड़ी में कईयों साथ धोखाधड़ी हो जाती है कई असफल होने पर अपनी जान गंवा बैठते हैं। इसी बीच विदेश गई बेटी की मां ने नहर में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुखमनप्रीत सिंह पुत्र सरबजीत सिंह निवासी गांव मचाकी कलां ने बताया कि उसकी बहन हरमनप्रीत कौर, जिसने आईलेट्स किया हुई थी। उसकी शादी कोमलप्रीत सिंह पुत्र इकबाल सिंह निवासी चक्क राम सिंह वाला (बठिंडा) के साथ हुई थी। शादी से पहले, हरमनप्रीत कौर विदेश  जाने का सारा खर्चा उसके ससुराल वालों द्वारा करने का आश्वासन दिया गया था। 

सुखमनप्रीत सिंह ने आगे कहा कि शादी के बाद हरमनप्रीत कौर कनाडा चली गईं और उन्होंने वहां जाकर अपने पति कोमलप्रीत सिंह के वीजा के लिए 2 बार आवेदन किया लेकिन दोनों बार खारिज कर दिया गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसके बाद कोमलप्रीत सिंह और उसके ताया मक्खन सिंह ने उससे 35 लाख रुपए की मांग शुरू कर दी और पैसे न देने की स्थिति में डेढ़ किले जमीन उनके नाम करने के लिए कहकर उसे परेशान करना शुरू कर दिया। शिकायतकर्ता की मां अमनदीप कौर ने सरहंद फीडर में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस शिकायत पर स्थानीय पुलिस स्टेशन सदर में कोमलप्रीत सिंह और मक्खन सिंह निवासी चक राम सिंह वाला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!